Skip to main content

शिव चालीसा SHIV CHALISA Lyrics in Hindi - Suresh Wadkar

Shiv Chalisa Lyrics
Lod Shiva 

Shiv Chalisa Lyrics in Hindi from album Shri Somnath Amritwani, sung by Suresh Wadkar, Lyrics penned by Traditional, music composed by Shekhar Sen.

Shiv Bhajan Title: Shiv Chalisa Lyrics
Album Name: Shri Somnath Amritwani
Singer: Suresh Wadkar
Composer: Shekhar Sen
Lyrics: Traditional
Music Label: T-Series 

Shiv Chalisa Lyrics in Hindi


॥ दोहा ॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान ।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

॥ चौपाई ॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देखि नाग मन मोहे ॥
मैना मातु की हवे दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कहि जात न काऊ ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥
तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
वेद माहि महिमा तुम गाई । अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥
प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला । जरत सुरासुर भए विहाला ॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥
पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट ते मोहि आन उबारो ॥
मात-पिता भ्राता सब होई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु मम संकट भारी ॥
धन निर्धन को देत सदा हीं । जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥
शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । शारद नारद शीश नवावैं ॥
नमो नमो जय नमः शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
जो यह पाठ करे मन लाई । ता पर होत है शम्भु सहाई ॥
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥
पुत्र होन कर इच्छा जोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा । ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

॥ दोहा ॥

नित्त नेम उठि प्रातः ही, पाठ करो चालीसा ।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥
मगसिर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान ।
स्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥

Shiv Chalisa Video 


Comments

Popular posts from this blog

बदला BADLA Movie Dialogues in Hindi - Amitabh Bachchan, Taapsee Pannu

Movie: Badla  Star Cast: Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu Directed by: Sujoy Ghosh Produced by: Gauri Khan, Sunir Kheterpal, Akshai Puri Original Story: Oriol Paulo Dialogues: Sujoy Ghosh, Raj Vasant Guest Composer: Amaal Mallik Composers: Clinton Cerejo, Anupam Roy Production company: Red Chillies Entertainment, Azure Entertainment Release date: 8 March 2019 Badla Movie dialogues in Hindi  बदला लेना हर बार सही नहीं होता.. लेकिन माफ़ कर देना भी हर बार सही नहीं होता – अमिताभ बच्चन बादल गुप्ता! कौन है ये? – तापसी पन्नू जो भी तुम मुझे बताओगी वही मेरे लिया सच होगा.. एक एक डिटेल छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी - अमिताभ बच्चन अर्जुन और मैं 3 महीने से एक साथ थे.. किसी को पता चल गया और ब्लैकमेल करने लगा. – तापसी पन्नू तुम्हारा अर्जुन के साथ अफेयर था या सचमुच उससे प्यार करती थी - अमिताभ बच्चन मैं सिर्फ अपने husband और बेटी से प्यार करती हूँ - तापसी पन्नू मेरे पास तीन सवाल हैं.. वो मेसेज तुम्हारे सेल फ़ोन में कैसे आया - अमित...

Salman Khan Ki Tiger 3 Aur Shahrukh Khan Ki Pathan Ka Connection Hai

Salman Khan Ki Tiger 3 Aur Shahrukh Khan Ki Pathan Ka Canection Hai  सलमान खान की टाइगर 3 और शाहरुख खान की पठान का कनेक्शन है सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे हैं। वे वर्षों से सीढ़ी के शीर्ष पर हैं और उनका फैनबेस हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। शाहरुख और सलमान की दोस्ती में भी एक अलग तरह की फैन फॉलोइंग है। उनके पास उतार-चढ़ाव का अपना उचित हिस्सा है, लेकिन फिर भी इन सभी वर्षों में एक मजबूत बंधन बना हुआ है। अब शाहरुख और सलमान दोनों ही अपनी बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। जहां SRK पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे, वहीं सलमान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हालाँकि कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सलमान और SRK का एक-दूसरे की फ़िल्मों में कैमियो होगा, नवीनतम रिपोर्टों का दावा है कि यह इससे कहीं अधिक होने वाला है। एक प्रमुख मनोरंजन पोर्टल के अनुसार, किंग खान के पठान का चरमोत्कर्ष सलमान की टाइगर 3 के लिए शुरुआती बिंदु होगा और इसलिए दोनों दृश्यों को शूट करने के लिए एक ही सेट का उपयोग किया जाएगा। सुपरस्टार्स फिल्म की लागत को और नहीं बढ़ाना च...

झुमका बरेली वाला Jhumka Bareli Wala Lyrics in Hindi - SP CHAUHAN

Jhumka Bareli Wala Lyrics in Hindi, sung by Dev Negi, Harshdeep Kaur, Jonita Gandhi, Navraj Hans, Vaseem, Lyrics writing by  Dr. Devendra Kafir and music created by Vibhas.  Star Cast Anjali Patil, Om Kanojiya & Niteesh Wadhwa. Song Title: Jhumka Bareli Wala Lyrics Singer: Dev Negi, Harshdeep Kaur, Jonita Gandhi, Navraj Hans, Vaseem Chorus: Kaur Sisters Lyrics: Dr. Devendra Kafir Music: Vibhas Music Label: T-Series Jhumka Bareli Wala  Lyrics in Hindi छम छम करदिया आइयाँ मुटियार नच नच ओये नच नच नच नच लाइयाँ ऐना रोंकां ने फारियां गिद्दे विच नचदी फिरां वे सोह्णेया गिद्दे विच नचदी फिरां वे हानिया गिद्दे विच नचदी फिरां झुमका बरेली वाला कानो में पाके कजरा मोहब्बत वाला अख में लगा के बैठी हूँ कबसे मैं तो मेहंदी लगा के ले जा तू मुझको हेलिकॉप्टर में आके पहले आके लगा दे इक ठुमका गिरने दे तेरा झुमका हिला के तेरा लक्क सोणिये दिल नु गल तू मेरे जाच सोणिये ओ नच नच न...